बलिया। आखिरकार 48 दिनों तक निगेटिव रहने का रिकार्ड बलिया का भी टूट गया और आज बलिया भी पॉजिटिव मरीज वाले जिले में शामिल हो गया।बता दे कि चांद दियर, मुरली छपरा, बैरिया निवासी राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार 4 मई को ट्रेन से अपने 10 साथियों के साथ जौनपुर पहुंचा था। जौनपुर में थर्मल स्कैनिंग के बाद इसको बस द्वारा बलिया भेजा गया था। बलिया आने पर जिला प्रशासन द्वारा एक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था और सेम्पल लेकर जांच के लिये भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कम्प मच गया है।
