पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बड़ी संख्या में हुए थानाध्यक्षों के तबादले

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह ने कानून व्यवस्था और जनहित को ध्यान में रखते हुए जनपद के तमाम थानाध्यक्षों को इधर उधर स्थानांतरित किया है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को रेवतीपुर थानाध्यक्ष..रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह को नगसर थाना इंचार्ज बनाया गया है जबकि मरदह थानाध्यक्ष शरत चन्द्र त्रिपाठी को विवेचना सेल, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुहवल कमलेश पाल को प्रभारी निरीक्षक मरदह, भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव को डीसीआरबी प्रभारी, थानाध्यक्ष शादियाबाद संजय वर्मा को विवेचना सेल, पुलिस लाइन से शिव प्रताप वर्मा को शादियाबाद थाना इंचार्ज, प्रभारी डीसीआरबी कृष्ण कुमार सिंह को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर, पुलिस लाइन से शैलेश कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष भांवरकोल एवं थानाध्यक्ष नगसर सतेंद्र भाई पटेल को एसपी पीआरओ तैनात किया गया है।