चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षक समाज का निर्माता होता है -डायरेक्टर नवीन राय

शिक्षक का स्थान सर्वोपरि होता है – प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर : शिक्षक दिवस के पर्व पर जिले में धूमधाम से मनाया गया हालाकि इस  शिक्षक दिवस में बच्चे तो स्कूल में नही पहुचे लेकिन विद्यालय प्रबंध तंत्र शिक्षकों के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

मुहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में शिक्षक दिवस का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।इसके बाद केक काटकर उपस्थित शिक्षको  ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया।इस दौरान डायरेक्टर नवीन राय ने कहा की समाज के निर्माण में शिक्षक की एक अहम भूमिका होती है शिक्षक समाज का गुरु होता है उन्होंने कहा कि हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए गए मार्गो पर चलकर समाज का निर्माण करना चाहिए।

प्रिंसिंपल प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि शिक्षक का स्थान सबसे ऊपर होता है शिक्षक पहला गुरु होता है अतः हम सभी को अपने शिक्षक और गुरु का सम्मान करना चाहिए।इस मौके पर माधव सरकार , सतीश गुप्ता, अंकिता गुप्ता, दीपमाला ,निशा यादव, यूसुफ ,सईदा प्रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।