सिपाही की मौत बनी पहेली, आखिर कैसे लगी आशुतोष यादव को गोली

गाजीपुर:प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली मे तैनात सिपाही आशुतोष यादव कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सिपाही ने खुद को गोली मारी है। पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है।

साल 2018 में आशुतोष यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। आशुतोष मूल रूप से गाजीपुर जनपद के रहने वाले हैं। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।