पंकज राय किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने:रजनीश राय

मुहम्मदाबाद:किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रजनीश राय रविवार को पंकज राय के पाली हाउस पर पहुंचकर किसानों की समस्या सुनी।उन्होंने कहा कि जिन क्रयकेन्द्रों को बंद किया गया है उन्हें जिलाधिकारी से मिलकर चालू करवाएंगे।इसके साथ ही वे इस बात का प्रयास करेंगे कि एक दो और नए क्रय केंद्र खोले जाय।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि पंकज राय उन लोगो के लिए मिशाल बन रहे है जो खेती को नुकसान का सौदा समझ कर इससे दूर हो रहे है।इनको देखकर युवा धीरे धीरे खेती में आएंगे।उन्होंने कहा कि कृषि में समूह की खेती की जाय अधिक से अधिक किसान मिलकर कृषि करेंगे उतना ही अधिक फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि एक गाँव एक कृषि करे तो उसकी अलग पहचान होगी और मुनाफा अधिक होगा।किसान केवल फसल पैदा न करे बल्कि उसे बाजार में भी पहुचाने का कार्य करे।इस अवसर पर रजनीश राय आलोक राय अजीत राय दिनेश राय गुड्डू विनोद राय रमाकांत यादव हैप्पी राय श्रीनारायण आदि मौजूद रहे।