मुहम्मदाबाद/गाजीपुर : हाथरस की रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत के मामले को विपक्षी दलों व सामाजिक संगठनों ने काफी गंभीरता से लेते हुए परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया।
मंगलवार की शाम को समाजसेवी चंदा यादव के नेतृत्व में राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता सलेमपुर से कैंडिल मार्च निकालकर दाउदपुर,हाटा रोड होते तहसील मुख्यालय स्थित शहीद पार्क में पहुंचकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवक हाथों में पीड़ित बिटिया को न्याय दिलाने का स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। कहा कि जब तक हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

कैंडिल मार्च में राजेंद्र यादव,श्यामनारायण यादव,मनोज यादव,रवींद्र सिंह यादव,रमाशंकर यादव,मनीष गुप्ता, मुन्ना, रामविलास यादव आदि शामिल रहे।
