राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गयी 151 वी गांधी जयंती

भांवरकोल: शुक्रवार के दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित  कर मनाया गया 151 वी गांधी जयंती पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमनाथ राय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानकारी दिया। और उनके पदचिन्हों पर चलकर देश व समाज की उन्नति में सहयोग की अपील की । वही विद्यालय के शिक्षक उदय कुमार प्रजापति ने गांधी के आदर्शों से अवगत कराया वही उनके दिखाए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने गांधी जीवन के विभिन्न पहलुओ पर भाषण के रूप में अपनी प्रस्तुतिया दी । इस मौके पर विधालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार भाष्कर, मुनींद्र प्रसाद वर्मा, संध्या उपाध्याय, समाजसेवी डॉ0 ओम प्रकाश राय सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे।