मुहम्मदाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151वीं जयंती पर चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के स्कूल स्टाफ द्वारा बापू की जयंती मनाई। इसमें बापू एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में डाइरेक्टर नवीन कुमार राय के द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं गांधी जी के सत्य अहिंसा पर चलने की राह बताई गई।प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने बताया गया गांधीजी के जीवन में किस प्रकार ट्रिगर हुआ जब वह अफ्रीका में थे। उनके जीवन में किस प्रकार परिवर्तन आया।

गांधी जी को काले एवं गोरे का भेद करके अफ्रीका में ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था। एक ही रात में उनका पूरा जीवन ही परिवर्तन हो गया और आज वह हमारे देश के राष्ट्रपिता बन गए उनका सपना था कि आजादी तो हमें मिल गई है लेकिन हम पूर्ण रूप से कब आजाद होंगे जब हमारे देश में स्वराज स्थापित होगा। इससे हम सबको पूरा करने में सहयोग करना होगा।इसके पूर्व महात्मा गाँधी क्विज ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओ ने भाग लिया।विजेता छात्र -छात्राओ को पुरस्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम में माधव सरकार ,सतीश गुप्ता ,दीपमाला सरकार ,सत्येंद्र राय आदि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
