जमनिया:समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को जमनिया जिला पंचायत सेक्टर 4 के भावी प्रत्याशी सपा नेता आकाश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।

दरौली गाव के बनवासी परिवार के बच्चों के साथ केक काटा और मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की।आकाश यादव ने कहा कि नवंबर का महीना समाजवादी आंदोलन के लिए ऐतिहासिक महत्व का है। चार नवंबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई थी और 22 नवंबर 1939 को पार्टी संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था।

मुलायम सिंह का नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से देश में एक नए विकल्प की आशा बढ़ती है। इस दौरान मनीष यादव,इंदल यादव,लक्ष्मण ,अनिल ,लालू,अजय यादव भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
(अजय कुमार यादव रिपोर्ट)
