पूर्व डीजीपी एमo डब्लू अंसारी का शम्स मॉडल स्कूल में हुआ भव्य स्वागत : बत्तख मिया की अनोखी कहानी किताब का विमोचन किया

गाजीपुर :अली अहमद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वधान में आज एम डब्लू अंसारी पूर्व आईपीएस डीजीपी छत्तीसगढ़ का स्वागत समारोह शम्स मॉडल स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया lइस अवसर पर स्वागत करते हुए विशिष्ट अतिथि मैनेजर इम्तियाज अहमद ने लड़कियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि जब तक लड़कियां शिक्षित नहीं होंगी ;समाज का उत्थान नहीं हो सकता हैl इसके लिए समाज के हर तबके को ध्यान देने की जरूरत है l शम्स मॉडल स्कूल बच्चों और बच्चियों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करने में जो प्रयास कर रहा हैl इसका नतीजा बहुत जल्द क्षेत्र के लोगों को प्राप्त होगा और यह कार्य काफी सराहनीय है l


मुख्य अतिथि एम डब्लू अंसारी पूर्व आईपीएस ने बच्चियों को संबोधन करते हुए कहा कि नैतिकता के साथ अपने मां-बाप से बगावत करके धार्मिक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करें l जब तक काबिल नहीं बनोगे तब तक कोई नहीं पूछेगा और काबिल बनने के लिए मेहनत की बहुत जरूरत पड़ती है lएक बच्ची कई रोलप्ले करती है , इसलिए उसको सबसे अधिक तालीम की जरूरत हैlउन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मारने वाले से अधिक जान बचाने वाले को अधिक लोगों को जानना चाहिए थाl लेकिन इस देश में राष्ट्रपिता के प्राण रक्षक बत्तख मियां अंसारी को बहुत कम लोग जानते हैंl इस पर केंद्र और राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत हैl
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल इकबाल अहमद (बिहार) और अमीर हमजा ने भी शिक्षा पर बल दियाl इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्राण रक्षक बत्तख मियां अंसारी की अनोखी कहानी किताब  का विमोचन भी किया गयाl मुख्य अतिथि द्वारा एनटीएसई 2020 में कामयाब 11 छात्रों को मिडिल देकर सम्मानित किया, एसएम नेशनल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट नरगिस खान, हिना खान, हुमा खान , नाजिया परवीन , इसरत जहाँ, आतीस यादव , जावेद खान, आसिफ खान , अदनान रजा द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई , चंचल युसूफ पूरी, अनामिका चौरसिया एवं इरशाद खलीली के स्वागत गीत ,सामाजिक गीत और गजल काफी पसंद किया गया !
इस अवसर पर मुख्य रूप से नुरुल हक खान, अब्दुल बारिक खान, निखिल यादव, मोहम्मद जलील अंसारी, अयूब अंसारी, सगीर अंसारी ,मुमताज अंसारी, सैयद अखलाक अहमद ,अनीस अंसारी ,नाजिम रजा, अफसा , सारा जावेद ,हिसामुद्दीन अंसारी , सगीर हुसैन, पूनम यादव ,योगेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे !स्वागत समारोह की अध्यक्षता सलमा परवीन ,संचालन जयप्रकाश प्रजापति तथा प्रिंसिपल राजदा खातून धन्यवाद प्रस्तुत किया l