मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के शेरपुर कला गाव में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इससे पूर्व कथा स्थल तक युवतियों व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
कथा के व्यवस्थापक महेंद्र नाथ राय ने के बताया कि 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक व समय दोपहर के 1 बजे शाम 5 बजे तक कथा चलेगी। जिसमेें स्वामी श्री श्री गोपाल दास जी महाराज ने श्रद्घालुओं को सामाजिक बुराइयां त्यागकर नेक कार्य करने के लिये प्रेरित किया। श्री गोपालदास ने कहा कि पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का सुनने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा की पितृ पक्ष में कथा का श्रवण करने से पितरों को शांति मिलती है वहीं यह उनके परिवार के लिए पुण्यदायी भी रहती है। उन्होंने कहा कि श्रद्घा भाव से पितरों के पूजन तर्पण से मानव को सुख समृद्घि की प्राप्ति होती है। मनुष्य देवच, पितृ तथा ऋषि ऋणि होता है,भागवत सुनने से उन्हें इन ऋणों से मुक्ति मिल जाती है। स्वामी जी ने चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि लोग अपनी संस्कृति व सभ्यता को झूलते जा रहे हैं। लोगों पितरों के तर्पण -श्राद्ध का विधि विधान से पालन करना चाहिये ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होगी। कार्यक्रम में यजमान सुरेंद्र नाथ राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, उमेश राय, विक्रमा राय, राघवेंद्र राय,हरिद्वार राय, सीताराम राय सहित अनेक महिलाएं व श्रद्घालुगण उपस्थित थे
