स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी : संजय राय
भांवरकोल (गाजीपुर) :अष्ट शहीदों का गांव वालीबाल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए शेरपुर गांव में जल्द ही अन्तर राष्ट्रीय स्तर का वालीबाल कोर्ट उपलब्ध होगा। इस कोर्ट के निर्माण से यहां के युवाओं को और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में गांव के ही लाल यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक संजय राय पूरे मनोयोग से जुटे हैं।

श्री राय के नेतृत्व में शेरपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानक के वालीबाल कोर्ट के निर्माण को लेकर प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गया है।

इस संबंध में संजय राय ने बताया कि शहीद पार्क स्थित खेल मैदान में अंतर राष्ट्रीय मानक का बालीबाल कोर्ट व राष्ट्रीय मानक पर 350 मीटर रनिंग ट्रैक व जिम का निर्माण होगा। इसकी लागत डेढ़ करोड़ रुपया आएगा और 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्रारा चलाये जा रहे “फिट इंडिया मूवेंट” अभियान के सपने को साकार करना है।ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अच्छा प्लेट फार्म तैयार किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बालीबाल कोर्ट बन जाने से यहां के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों का विकास होगा और युवा पीढ़ी खेल से अपना करियर संवार सकेगी।

इस मौके पर डॉ. राधेश्याम राय,इंजी.देवेन्द्र सिंह,कृष्णमुरारी राय, हरिहर राय,पप्पू राय,धीरज राय,डॉ. सन्तोष राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू , रामनारायण राय, जितेश राय, मनोज राय ,कुंदन राय,सूर्यकांत राय, रोशन राय, प्रियेश राय, नितेश राय ,संदीप राय ,पमपम राय आदि लोग रहे।
(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)
