नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय , शोक की लहर

गाजीपुर। जिले के का़न्तिकारी गांव शेरपुर कलां गांव निवासी बयोब्द्ध स्वतंत़ता सेनानी कालिका उपाध्याय का आज निधन हो गया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने कई बार जेल यात्रा की। 104 वर्षिय श्री कालिका उपाध्याय ने अदालत में जब अंग्रेज जज से अंग्रेजी भाषा में बहस से निरूत्तर कर दिया।अन्त में अंग्रेज जज ने कहा तुम क्या चाहते हो। कालिका उपाध्याय ने कहा।फी़डम इज माई ह्यूमेन राईट।हूं आर यूं। सोम टाईम आई बैंक टू यू लंन्दन। इतना सुनते ही अंग्रेज जज ने उन्हें 10 साल की सश्रम सजा सुनाई। लेकिन वे तनिक भी बिचलित नहीं हुए। आखिरकार अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने वाले वे आज बुधवार को लगभग सायं 3 बजे ज़िन्दगी को हार चल बसे। उनके निधन की सूचना मिलते ही एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने परिजनों से मिलकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल गुरुवार को शेरपुर गंगा घाट पर किया जाएगा।