पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया अंतिम संस्कार

मुहम्मदाबाद: तहसील के गांव शेरपुर कला निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय (104) वर्ष की बुधवार को शाम 3 बजे उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। उनके आवास पर आस-पास के गांवों के लोग उनके अंतिम दर्शन को एकत्र हो गए।परिजनों के मुताबिक उन्होंने देश की आजादी के लिए व अग्रेजो के खिलाफ 16 वर्ष की उम्र में ही जंग छेड़ दिए थे।जेल में चार महीने नौ दिन रहे।

बाद में 16 महीने भूमिगत रहे।और अग्रेजो से कोड़े भी खाना पड़ा था।कालिका उपाध्याय ने अदालत में जब अंग्रेज जज से अंग्रेजी भाषा में बहस से निरूत्तर कर दिया।अन्त में अंग्रेज जज ने कहा तुम क्या चाहते हो। कालिका उपाध्याय ने कहा।फी़डम इज माई ह्यूमेन राईट।हूं आर यूं। सोम टाईम आई बैंक टू यू लंन्दन। इतना सुनते ही अंग्रेज जज ने उन्हें 10 साल की सश्रम सजा सुनाई। लेकिन वे तनिक भी बिचलित नहीं हुए।

 


उस समय के तात्कालिन पार्टी जनसंघ से चुनाव भी लड़े।उपाध्याय जी अंग्रेजी के ज्ञाता थे।कलकत्ता में वर्षो रहकर अध्यापन का कार्य किया बाद में गाव आकर शिक्षा की अलख जगाते रहे। कुशल तैराक भी थे और तैराकी में उन्हें बहुत सारे मेडल भी मिले थे।निधन के सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता,कासिमाबाद सीओ महिपाल पाठक भांवरकोल एसओ शैलेश कुमार मिश्रा ने गांव पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस बल ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ गार्ड आफ ऑनर देते हुए सशस्त्र सलामी दी।शव यात्रा में भारी संख्या में पुरुष ने शिरकत कर भारत माता की जय का उद्घोष किया।इसके बाद शेरपुर कला स्थित श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया।मुखाग्नि पौत्र कौशलेश उपाध्याय ने दी।इस मौके पर विधायक अलका राय,पीयूष राय, शिक्षक हेमनाथ राय, मिथलेश राय, डॉ0 आलोक राय,राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, राजेश राय बागी,आलोक राय डब्बू, आशीष राय सिंटू,शिव जी राय, अभिषेक मिश्रा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम,आनंद राय ,सीता राम राय,रविकांत राय, राजीव सिंह,राकेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)