मुहम्मदाबाद: ग़ाज़ीपुर जनपद के ग्राम हरिबल्लमपुर निवासी जयप्रकाश यादव को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस का पुनः प्रदेश सचिव बनाया गया है।
जयप्रकाश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है मैं उसपर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगे।इसकी जानकारी होने पर उनके गाव सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आंनद राय, जिला महासचिव अनुज कुमार राय, जिला अध्यक्ष माधो कृष्ण, दिग्विजय तिवारी,अंशु पांडेय, विनोद चौधरी,ब्लाक अध्यक्ष अजय दुबे, असलम खां, प्रमोद,दिनेश असीम कुमार मोनू आदि कांग्रेसियों ने हर्ष जताया।
