तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए कर्मवीर सत्यदेव सिंह,पत्रिका का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर : सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज गाजीपुर के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर सोमवार को सत्यदेव कॉलेज परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी आनंद जी एवं पूज्य माता एवं सभी संस्थाओं की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उसके बाद गणेश भगवान और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई lतत्पश्चात कर्मवीर सत्यदेव सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम लगातार शाम तक चलता रहा।

कार्यक्रम के बाद सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर से जुड़े सभी कॉलेजों आईटीआई फार्मेसी पॉलिटेक्निक,, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के साथ सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों,शिक्षकों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्यक्रमत प्रस्तुुुत किया।वेबीनार का उद्घाटन भोज विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति पूर्व मंत्री कमलाकर सिंह जी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर सत्यकेतु संस्कृत एवं विश्व भारती शांति निकेतन पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर सुभाष चंद्र राय ने अपनी बातें रक्खी।

करो ना कोविड-19 इस वैश्विक महामारी से बचे रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए छात्रों से कहा गया। भारत की प्राचीन पद्धति योगाभ्यास एवं शरीर सिस्टम को ठीक रखने से इस रोग से बचा जा सकता है। सावधानी ही इस रोग में हमको ताकतवर बना कर सुरक्षित रख सकती है। विद्वान आचार्यों के बाद कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसका संचालन जनपद के प्रमुख मंचीय संचालक हरिनारायण हरीश ने किया।

पंडित कामेश्वर चौबे ,,साहित्य चेतना संस्थान के संस्थापक पंडित अमरनाथ तिवारी एवं प्रसिद्ध कवि अक्षय जी ने अपना मंचीय कविताओं का पाठ किया। कविताओं के पाठ के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह ने अंगवस्त्रम माल्यार्पण नववर्ष की डायरी के साथ किया। सभी अतिथियों की उपस्थिति में प्रोफेसर आनंद सिंह के संपादन में जनहित इंडिया पत्रिका के संपादक पंडित मदन मोहन पांडे जी की उपस्थिति में कर्मवीर सत्यदेव सिंह पर आधारित इस पत्रिका के विशेषांक का लोकार्पण किया गया लोकार्पण के बाद संस्थान के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफ़ेसर आनंद सिंह ने सभी अतिथियों का छात्र छात्राओं का सामाजिक रुप से जुड़े हुए लोगों का अभिनंदन किया एवं पूज्य पिताजी कर्मवीर सत्यदेव सिंह के द्वारा दिए गए संकल्पों को याद किया और उन्हें नमन किया साथ ही यह बताया कि यह संस्थाएं बड़े पवित्र मन और उद्देश्य के साथ स्थापित की गई हैं इनका उद्देश्य बहुत ऊंचा है व्यक्ति चारित्रिक और नैतिक संसाधनों की मजबूत इरादों से ,उन सभी संकल्पों को पूरा कर सकता है।गाजीपुर जनपद में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के इस पुण्यतिथि के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कर्मवीर सत्यदेव सिंह के रास्ते ही हमें मंजिल तक पहुंचाएंगे और अथक परिश्रम से मनुष्य अपने प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है । अध्यात्म पुरम से लेकर गांधीपुरम तक की यह यात्रा शैक्षिक जगत में मील का पत्थर है। मुख्य अतिथि के उद्बोधन के बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव ने पूज्य कर्मवीर सत्यदेव सिंह के कार्यों की सराहना की और यह बताया कि शिक्षा ही जीवन के प्रत्येक मार्ग को खोल सकती है। एक शिक्षित मनुष्य समाज का और देश का कल्याण कर सकता है। इस रूप में कर्मवीर सत्यदेव सिंह हम सभी के लिए जीवन का आदर्श हैं। रामधारी यादव ने पूज्य पिताजी की समाजवादी जीवन यात्रा का जिक्र किया । और उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया ,,आचार्य नरेंद्र देव जयप्रकाश और चंद्रशेखर जी के बाद कर्मवीर सत्यदेव सिंह के स्थान को बताया। जिसमें कार्यक्रम के वक्ताओं में राजकुमार सिंह.सुनील सिंह.रामधारी यादव .सदानंद यादव , अवधेश राय, योगेंद्र राय, डॉक्टर छविनाथ मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, हनुमान सिंह यादव की उपस्थिति सराहनीय रही। कॉलेज परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत डॉ दिग्विजय उपाध्याय. इंजीनियर अजीत यादव, डॉ सुनील कुमार सिंह,इंजीनियर सुनील यादव, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह,श्रीमती कनिका दत्ता सभी संस्थानों की टीम ने इसे सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज गाजीपुर के पैटर्न सुप्रीमो गीता गुरुकुल फाउंडेशन मिशीगन अमेरिका के संस्थापक आचार्य योगी आनंद जी व आगंतुकों का सम्मान सत्यदेव परिवार की ओर से अमित रघुवंशी प्रमोद कुमार सिंह.डॉ सुमन सिंह और डॉक्टर प्रीति सिंह ने किया।