स्थापना दिवस पर पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर जुलूस निकालने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मंसूबों को पुलिस प्रशासन ने कामयाब नहीं होने दिया। जुलूस निकालने का  प्रयास कर रहे करीब 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शहीद पार्क के पास हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे।कार्यकर्ता शहीद पार्क में एकत्रित हुए। वहां पर जिलाध्यक्ष सुनील राम सहित कार्यकर्ताओं ने शहीद डा.शिवपूजन राय व वंशनारायण राय की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात कतारबद्ध हुए। इस दौरान राष्ट्रगान गाकर पार्टी के उद्देश्यों का शपथ लिया।
कार्यक्रम के दौरान ही उपजिलाधिकारी व सीओ पुलिस बल के साथ शहीद पार्क गेट पर डट गये। इस दौरान कार्यकर्ता शहीद पार्क से महान स्वतंत्रता सेनानी व राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा.मुख्तार अहमद अंसारी गोलंबर तक जाकर माल्यार्पण करने की जिद्द करने लगे। प्रशासन की ओर से अनुमति न दिए जाने पर वे विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गये।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है।
प्रशासन के बल पर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है, बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिज्ञा करते हैं कि अन्याय के खिलाफ जनांदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर अरविंद किशोर राय,आनंद राय सांकृत, अजय कुमार दूबे, विजेंद्र राय, सीताराम राय,स्वदेश राय सपन, अनुज राय, राजेश पांडेय, दिग्विजय तिवारी, अशोक राय, रमाकांत यादव, जयप्रकाश, उदय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
( अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)