शेरपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की माता की श्रद्धापूर्वक मनी पांचवीं पुण्यतिथि

भांवरकोल : क्षेत्र के शेरपुर कला गाव में सहारा न्यूज़ नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय की माता स्वo राधिका देवी की पाचवी पुण्यतिथि  गुरुवार को पैतृक आवास परिसर में श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने बताया कि उनका व्यक्तित्व परम धार्मिक व समाजिक था। वह गरीब व असहाय की मदद में हमेशा आगे रहती थी।

मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर होता है। मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है।संस्कृति के मूल्यों समाज से जोड़ने का सबक मां ही सिखाती है। मां की भूमिका के कारण ही इंसान अपने भविष्य की भूमिका लक्ष्य तय करता है। उसके प्रति सम्मान श्रद्धा हर पुत्र पुत्री को रखनी चाहिए।इस अवसर पर परिजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर नंदकिशोर राय ,राधेश्याम राय, सुदेश तिवारी, जसीम मुहम्मद, दिनेश चौधरी,राकेश राय,राजेश राय, नरेंद्र राय,विनीत राय, पंकज राय, अरविंद राय ,अजीत राय, रामजी राय ,उमाशंकर राय, अजय राय , पूर्व प्रधान जेपी राय,विधासागर गिरी, प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी, शिक्षक शंकर दयाल राय, गोरख चौधरी ,शशिधर राय,शिक्षक मनीष राय,राघवेंद्र उपाध्याय ,मदन दुबे,सुरेश सिंह,ओमप्रकाश राय मुन्ना,रिंकू राय, ,राकेश सिंह, विकास राय पहलवान, दीपक राय, राजाराम यादव आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम के अंत में अष्ट शहीद इंटर कालेज के प्रबंधक अवधकिशोर राय ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

(दैनिक फॉर मीडिया-अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)