जनपद के युवा ग्राम प्रधान ने जरूरतमन्दों में वितरित किया कम्बल

भांवरकोल: ठंड के मौसम को देखते हुए गरीब , असहाय ,निःशक्तों व विधवाओं को ग्राम सभा बदौली के ग्राम प्रधान गयाशंकर यादव ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्बल वितरित किया।ग्राम प्रधान ने सोमवार को आयोजित कम्बल वितरण में 350 लोगो मे वितरित किया।

इस मौके पर पूनम देवी, पार्वती देवी,रामरति देवी,अनिता नट, हसबुन निशा,दुलेश्वरी देवी , पारस गौड़, रामजस राम,रामनारायण राजभर समेत अन्य लोगो में कम्बल वितरित किया गया।

और कम्बल पाकर लोग खुश हुए।कम्बल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान गयाशंकर यादव ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा करना किसी पूजा से कम नही है।इसलिए इनका सेवा निहितार्थ करना चाहिए।

हर किसी को इन लोगो का सेवा आगे बढ़कर करना चाहिए ।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक उदयशंकर मौर्या ,दशरथ यादव , नन्हक यादव, राजनारायण सिंह यादव,अरविंद यादव, संजय राजभर,रामचन्द्र यादव, रामकेवल यादव ,वीरेंद्र आदि लोग रहे।