ग्राम प्रधान ने गरीबो में बाटा सैकड़ो कम्बल,विशिष्ट जनों को अंगवस्त्रम से किया समानित

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : क्षेत्र के चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा ने ब्लाक प्रमुख रामकृत यादव सहित गांव के विशिष्ट जनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रामकृत यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा ने गांव में विकास कार्य के साथ ही सरकार की स्वच्छता अभियान को काफी मनोयोग से चलाकर जनपद में दूसरा ओडीएफ गांव घोषित कराने का कार्य कर पूरे इलाके को गौरवान्वित करने का कार्य किया। ग्राम प्रधान श्री शर्मा ने हमेशा गांव के लोगों के सुख दुख में भागीदारी अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए मिशाल पेश किया।

ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा ने कहा कि आज जो भी सम्मान उन्हें मिला है उसका श्रेय हमारे गांव के लोगों का है। गांव के लोग हमारे लिए देवतुल्य हैं। इनकों सम्मानित कर मैं काफी गौरव का अनुभूति कर रहा हूं। इस दौरान ग्रामीणों को कंबल व नववर्ष का कैलेंडर प्रदान किया गया। इस मौके पर गुरुचरन सिंह बग्गा,अरविंद यादव, मातादीन मिश्रा,लालजी तिवारी,हरेंद्र यादव,देवानंद वर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता नगीना कुशवाहा व संचालन राजेश राय ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर ने ज्ञापित किया।