पशुपतिनाथ एजुकेशन आफ ग्रुप के संस्थापक विजयशंकर राय ने मकर संक्रांति पर बाह्मण परिवारों में बाटा सैकड़ो कम्बल

धूमधाम से मना स्नान, दान का पर्व मकर संक्रांति

भांवरकोल। स्नान, दान का पर्व मकर संक्रांति गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह स्नान कर लोगों ने ब्राह्मणों के साथ दीन दुखियों में अन्न दान किया। कई स्थान पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण किया। मकर संक्रांति पर लोगों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। वही पशुपतिनाथ एजुकेशन आफ ग्रुप शेरपुर कला के संस्थापक विजयशंकर राय ने गाव के समस्त ब्राह्मण परिवार के सदस्यों में सैकड़ो कम्बल व अन्न दान किया एवं मकर संक्रांति के महत्ता के बारें में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर विद्यासागर उपाध्याय , विष्णु उपाध्याय ,अमर नाथ राय गुड्डू, बृजेश कुमार राय, अजय शंकर राय, जयशंकर राय, आयुष राय आदि लोग उपस्थित रहे।