भांवरकोल:क्षेत्र के गाव शेरपुर खुर्द स्थित श्री नर्देश्वर नाथ महादेवा मंदिर का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ किया गया।मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मुनीन्द्र प्रसाद
वर्मा ने मन्दिर के बारे में बताया कि काण्डल एनर्जी एण्ड कैमिकल्स लिमिटेड के मालिक व यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के मार्गदर्शक शेरपुर निवासी संजय राय ने अपनी माता शैलकुमारी देवी की याद में जिंर्णोध्धार कराकर शेरपुर खुर्द गाव को समर्पित किया था।गाव के लोग श्रद्धा से आकर प्रत्येक दिन पूजा पाठ करते है।वार्षिक स्थापना के दिन विशेष पूजा पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है।लेकिन कोरोना की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थागित रहा।
इस अवसर पर संजय राय से फोनवार्ता से हुई बातचीत में बताया कि आज के व्यस्त भागदौड़ के जीवन में इंसान प्रभु की भक्ति से दूर होता जा रहा है। उसके पास प्रभु की भक्ति करने के लिए समय नहीं है। मगर जब वो कष्टों में घिरता है तो उसे प्रभु की याद आती है। ऐसी भक्ति का कोई लाभ नहीं मिलता। भक्ति वही काम आती है जो सुख में व दुख में भी की जाए। इंसान को भगवान के लिए भी कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। आखिरी समय इंसान को खाली हाथ ही जाना पड़ेगा व अगर उसके साथ कुछ जाएगा तो वो है प्रभु की भक्ति जो उसने अपने जीवनकाल के दौरान की। इस मौके पर पुजारी गुड्डू उपाध्याय राजकुमार ठाकुर, त्रिलोकी वर्मा,अशोक राय, शिवम उपाध्याय,राम नगीना राय,जयशंकर राय पिन्टू,सिंटू राय,अश्वनी राय
सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
