भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर कला में 26 जनवरी दिन मंगलवार को शाम तीन बजे बेरोजगार युवाओं को स्व रोजगार परक बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसके मुख्य अतिथि संजय राय शेरपुरिया मार्गदर्शक यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन शामिल होंगे। जिसमे 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवा भाग लेंगे।यह जानकारी युवा समाजेसेवी राघवेन्द्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू ने दिया।
