बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर बनाएगे आत्मनिर्भर :सजंय राय शेरपुरिया

रेवतीपुर: क्षेत्र के गदाधर श्लोक महाविद्यालय में यूथ रूलर एंटरप्रेंयोर फाउंडेशन द्रारा मेरा रोजगार संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के चित्र पर दिप प्रवज्जलित व माल्यार्पण कर किया गया।फाउंडेशन के मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सपने सबका साथ सबका विकास तभी संभव है,जब हर वर्ग को साथ लेकर चलें। इसको लेकर फाउंडेशन प्रतिबद्ध है।

कहा कि हमारे द्वारा प्रस्तावित सेंटर फार एक्सेलंस युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के लिए आधुनिक तरीकों से एकीकृत खेती एवं पशुपालन करने, बेरोजगारों को अपने ही गांव और अपने ही राज्य में सरल तरीके से स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करायेगा।

मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से विविध रोजगारों के लिए अपने राज्य से कौशल कारीगरों को शिक्षित करके अलग अलग रोजगार की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार किया जाएगा। इससे किसान मजबूत होगा और को आत्मनिर्भरता के जरिए रोजगार की प्राप्ति होगी। इससे गांव से युवाओं के पलायन पर अंकुश पर लगेगा।श्री राय ने बताया कि “सेंटर फार एक्सेलंस” का भूमि पूजन तथा बेरोजगारी से स्वरोजगार पर आधार लघु फिल्म “एक नई दिशा” का विमोचन गाजीपुर जिले में 16 फरवरी को होगा।

जिसमे सभी लोगो को आमंत्रित किया।जो लाखों किसानों एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्पित है।

इस मौके पर प्राचार्य डा0 जितेंद्र नाथ राय,डॉ0 मनोज राय,डॉ0 पुष्पा राय, डॉ0 वेद प्रकाश राय, डॉ0 शिवप्रकाश राय, रविन्द्र राय ,नर नारायण राय,अच्छय राय, भूपेश राय,छात्र नेता दिनेश राय,अंकित राय ,ओमप्रकाश कुशवाहा ,ऋतु राय, सोनी यादव आदि लोग थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ऋचा राय ने किया।