पकड़ा गया लुटेरा

भांवरकोल। पुलिस अधीक्षक दारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में का़ईम बा़ंच एवं भांवरकोल तथा बरेसर पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में लूट की दो घटनाओं के अनावरण में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष भांवरकोल शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए का़ईम बा़ंच प़भारी बिनित राय एवं बरेसर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा बातचीत कर रहे थे।इस बीच मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी बलियां की ओर से मुहम्मदाबाद की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलने ही बलिया सीमा के समीप रसूलपुर के पास रातीं में कुछ कुछ दूरी पर चेकिंग शुरू की गती।इसी बीच नीले रंग की बिना नम्बर की ग्लैमर बाईक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस के रोकवाने पर भागने का प़याश किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तलाशी लेने पर शाहिद उफ़ लड्डन के पास गत दिनों सहरमाडीह भांवरकोल के पास बैंक मित्र से लूट का कुल 161200 रूपये तथा 3o3 बोर का अदद तमंचा जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।शाहिद शातिर अपराधी है। वह मीरदहां जामा मस्जिद कोतवाली मुहम्मदाबाद का रहने वाला है। इसके उपर विभिन्न थानों में लूट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।जबकि गिरफ्तार दो अन्य अपराधियों में चन्दन यादव के पास 500 गा़म चांदी के गहने सोने के चार टप्स एवं सोने की तीन किल बरामद किया गया।जबकि गिरफ्तार तीसरे आरोपी ओमप्रकाश यादव के पास लूट के 1800 रूपये तथा .38 बोर तमंचा वह जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।वह बरेसर थाना क्षेत्र के न्यायीपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।