वेद मंत्रोच्चारण के बीच माँ दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

भांवरकोल:क्षेत्र के कबीरपुर खुर्द गाव डॉ0 विकास शर्मा के आवास परिसर में रविवार को मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना विधिवत हवन पूजन और यज्ञ के बाद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।इससे पहले 24 घण्टे का रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।मा दुर्गा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर डॉ0 शर्मा ने पत्रकारों व समाजसेवियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

इस अवसर मुख्य यजमान राजकिशोर शर्मा,पुजारी कृष्णानंद उपाध्याय,प्रकाश चन्द्र शर्मा,विनोद गुप्ता,शैलेश राम,बलराम कुमार,मंजू देवी,सुनीता देवी,शीतल शर्मा,जयशंकर राय, राहुल पटेेल,राहुल  पाांडेय आदि मौजूद रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)