करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर :क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में डालिम्स सनबीम ग्रुप के मुख्य आफिस वाराणसी की कोऑर्डिनेटर एसीएट रितु वाधवा ने स्कूल के शिक्षकों एवं प्रबंधक के साथ बैठक कर आने वाले सत्र 2021-22 की तैयारी एवं वर्तमान सत्र की परीक्षा समेत अन्य मुख्य मुद्दों पर अपने विचार साझा किया । उन्होंने कहा की पिछड़ा ग्रामीण इलाक़ा होने के बावजूद डालिम्स सनबीम गाँधीनगर के शिक्षकों ने जिस प्रकार लाकडाउन में अपने बच्चों की ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखी वो क़ाबिले तारीफ़ है ।

रितु वाधवा ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत से पहले वाराणसी में डालिम्स सनबीम स्कूल गाँधीनगर के शिक्षकों के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा ।अंत में स्कूल के प्रबंधक हर्ष राय ने कहा की डालिम्स सनबीम ग्रुप मुख्य आफिस से परस्पर सहयोग बना रहता है एवं डालिम्स सनबीम ग्रुप के शिक्षा के क्षेत्र के अनुभव का फ़ायदा हम अपने क्षेत्र के बच्चों तक पहुँचाना चाहते है।इस मौके पर अमित राय , मिंकू राय , नेहा राय , विनोद शर्मा , मोकिम अंसारी ,मुकेश राय , ओमकार तिवारी , नरेंद्र राय , नारायण वर्मा , सन्तोष यादव ,अनुष्का गुप्ता , पूजा सिंह,प्रिया राय , अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
