शेरपुर के दुर्गेश उपाध्याय उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित,खुशी की लहर

भांवरकोल/गाजीपुर:सफलता और सम्मान प्राप्त करने का आधार ही मेहनत है।क्षेत्र के शेरपुर कला निवासी दुर्गेश उपाध्याय ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया। शुक्रवार को उन्हें केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और यूपी के उप-मख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर यूपी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक और राज्य मंत्री जय कुमार सिंह भी मौजूद थे।

आपको बता दें ये सम्मान मां फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इस साल दुर्गेश उपाध्याय के साथ बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे समेत कुछ और चर्चित हस्तियो को भी सम्मानित किया गया है।

दुर्गेश उपाध्याय भारतीय मीडिया में बहुत बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने बीबीसी जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ भी लंबे समय तक काम किया है। फिर देश के सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क सहारा समय में भी अपनी मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाई थी। दुर्गेश उपाध्याय अभी उत्तर प्रदेश सरकार के यूपीडा में मीडिया सलाहकार के पद पर हैं। और वो यूपी सरकार की उपलब्धियों को जन जन पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान मिलने की जानकारी होने पर पैतृक गाव में  खुशी की लहर दौड़ गयी।समाजसेवी  राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू बाबा के नेतृत्व में एक दूसरे ने मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया।इस अवसर पर डॉ0 राधेश्याम राय, दिनेश चंद्र राय,मिथलेश राय, डॉ0 संतोष राय,धनन्जय राय ऋषि,जयानंद राय मोनू, आनन्द राय पहलवान,शिक्षक मनीष राय,धीरज  राय, जितेश राय शेरपुरिया, रामनारायण राय, कुंदन राय,अभिषेक राय,नीरज राय बृजेश पटेल , धीरज राय, विपुल राय ,धीरेंद्र राय , आलोक राय, विकास राय पहलवान,ज्ञानेंद्र राय, अंकित राय रिशु सहित अन्य लोगो ने बधाई दी।