जवान के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे प्रबंधक हर्ष राय

करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर : डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के प्रबंधक हर्ष राय ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल के मृत जवान तबरेज आलम के पुत्र सैफ की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया है।
बाराचवर ब्लाक की ग्राम पंचायत कामूपुर के तबरेज आलम पुत्र मुहम्मद सुल्तान अहमद छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले मे सशस्त्र पुलिस बल की 18 वीं बटालियन में तैनात जवान की बीमारी से हुई मृत्यु के बाद उनके पैतृक गांव कामूपुर में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। डालिम्स सनबीम गांधीनगर के प्रबंधक हर्ष राय ने मृतक जवान के पुत्र सैफआलम के बारे में जानकारी ली तो बताया गया की किसी स्कूल में अभी पढ़ाई नहीं कर रहा है जबकि उसकी उम्र पांच वर्ष है।

प्रबंधक श्री राय ने उस बच्चे की पढ़ाई का जिम्मेदारी लेते हुए क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय डालिम्स सनबीम गांधीनगर में नामांकन सुनिश्चित कराया और सैफआलम की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाते हुए फीस माफ करवाया । इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्यनारायण राय, दिवाकर पांडेय, अमित राय, मुकेश राय, हैदर अकमल आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।