अष्ट शहीद विराट कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला में चैम्पियन बनी मुर्की अगाध की टीम

गाजीपुर:भांवरकोल ब्लाक क्षेत्र के शेरपुर कला गाव में अष्ट शहीद विराट कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार की देर रात सम्पन्न हुआ।फाइनल मैच मुर्की अगाध व सुखडेहरा के बीच मे खेला गया। इसमे मुर्की अगाध के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 30-21 बढ़त बनाकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।

इसमे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबला सुखडेहरा व युवराजपुर के बीच खेला गया। जिसमे सुखडेहरा की टीम ने 21 19 से जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश की। वही दूसरा सेमीफाइनल मुर्की अगाध व भदौरा की टीमो के बीच खेला गया।इसमे मुर्की अगाध की टीम जीत दर्ज की।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि पीयूष राय ने फीता काटकर किया।मुख्यअतिथि पीयूष राय ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेलभावना को ध्यान में रखकर प्रतियोगिता में प्रदर्शन करना चाहिए।

जीत व हार को सोचकर नही। शालीन राय ने विजेता टीम को नगद इक्कीस सौ रुपया व शील्ड प्रदान किया। समाजसेवी अभिषेक राय कुंदन ने उप विजेता टीम को ग्यारह सौ रुपया व शील्ड दिया।

प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि अभिषेक राय कुंदन ने कहा कि कबड्डी का खेल भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परिवेश का हिस्सा है। ऐसी प्रतियोगिता लगातार होनी चाहिए।जिससे युवाओ को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके।
रेफरी की भूमिका में विकास राय व आशु राय रहे।स्कोरर की भूमिका अखण्ड राय और धनन्जय यादव ने निभायी।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि लल्लन राय, पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय,जयानंद राय मोनू,राय ट्रैवल के संचालक प्रकाश राय,आशीष राय सिन्टू, दीनबंधु उपाध्याय, कृपा राय , नीरज गुप्ता, विकास राय, रोहित राय, राजीव राय, लक्ष्मण राय, गौरव राय, राकेश, अभिषेक आदि रहे।संचालन राजेश गुप्ता व आंगतुकों के प्रति आभार बालानाथ राय ने ज्ञापित किया।