गाजीपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन में चल रहे डब्ल्यूएचओ के कार्यालय ने पिछले दिनों एसएमओ डॉ ईशान कागरा का कार्यालय परिसर में ही शराब पीने का फोटो वायरल हुआ था। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 10 दिनों के अंदर कार्यालय खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन इस दौरान एक विभागीय जांच बैठा कर पूरे मामले पर लीपापोती कर क्लीन चिट देने का काम भी किया था। लेकिन उनका क्लीनचिट देना भी काम नहीं आया और डब्ल्यूएचओ के एसएमओ ईशान कागरा का आखिरकार तबादला मुरादाबाद जनपद के लिए हो गया। अभी इनके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी का आगमन जनपद में नहीं हुआ है।
