भांवरकोल (गाजीपुर ): भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को शेरपुर कला गाव में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जहां उनके कार्यो से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया वहीं आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे शिक्षक दिनेश राय चौधरी ने कहा जिस तरह भगवान परशुराम ने अन्याय,अत्याचार व बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी आज समय है कि हम भी उसी तरह समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़े। अंजनी राय ने कहा कि परशुराम से प्रेरणा लेकर हमें अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार रहना पड़ेगा।

साथ ही परशुराम के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
समाजिक कार्यकर्ता रत्नेश राय ने कहा कि जब जब समाज में अज्ञान अनाचार बढ़ता है। उसे समूल नष्ट करने के लिए इस पावन धरती पर महापुरुष आते हैं। हमलोगों को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं है। सभी को अपना समझे तभी समाज में आपको भी मान सम्मान मिलेगा।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर अभिषेक राय कुंदन राहुल राय, अभिषेक मिश्रा आदि लोग थे।
