भांवरकोल । स्थानीय पुलिस ने गंगैस्टर एक्ट में निरूद्ध दो वांछित अपराधियों को गुरुवार की शाम भांवरकोल चट्टी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उन्हें वांछित धाराओं में जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ अपराधियों की तलाश में भ्रमणसील थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पशुतस्करी में थाने के दो वांछित अपराधी चट्टी पर कहीं जाने के लिए खड़े हैं। सूचना मिलते ही समय रहते पुलिस ने मौके पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ स्थानीय थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे ।इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया के गिरफ्तार राम दुलार यादव ग्राम लोहारपुर स्थानीय थाने का निवासी है जबकि दूसरा आरोपी राजेश यादव निवासी तिवारीपुर मुहम्मदाबाद कोतवाली का रहने वाला है। पूवं में इनके खिलाफ पशुतस्करी सहित अन्य मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों को सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
