पेड़ लगाओ, पानी बचाओ व पॉलीथिन हटाने पर स्वयंसेवकों ने किया मंथन

गाजीपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख विभाग पर्यावरण संरक्षण के काशी प्रांत की बैठक एवं एक वेबीनार का आयोजन अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरभि तोमर तथा काशी प्रांत के पर्यावरण संरक्षण सोशल मीडिया प्रमुख डॉक्टर विवेक पांडे तथा गाजीपुर के पर्यावरण प्रमुख कृपाशंकर राय की उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्री राम राय कमलेश को सोशल मीडिया प्रचार प्रमुख का दायित्व दिया गया इस अवसर पर बोलते हुए सुरभि तोमर ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षणके लिए तीन बिंदुओं पर काम कर रहे हैं जिसमें पेड़ पानी और पॉलिथीन प्रमुख है हमें पेड़ों का संरक्षण पानी को स्वच्छ तथा पॉलिथीन मुक्त भारत बनाना है ।

श्री राम राय कमलेश ने सोशल मीडिया कि पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण में भूमिका पर बोलते हुए कहा कि आज काफी संख्या में युवा सोशल मीडिया से जुड़े हैं और उन्हें यदि पेड़ पानी और पॉलिथीन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाई जा रही मुहिम की जानकारी दी जाए तो काफी हद तक वृक्षारोपण जल संरक्षण एवं पॉलिथीन से दूरी बनाई जा सकती है क्योंकि किसी भी समाज में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है इस अवसर पर कृपा शंकर राय ने गाजीपुर के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पूर्व में किए गए सराहनीय कार्यों का भी उल्लेख किया काशी काशी प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉक्टर विवेक पांडे ने काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों को पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को कवर करने तथा अखबारों के माध्यम से भी उन्हें प्रकाशित एवं प्रसारित करवाने का आग्रह किया कार्यक्रम के अंत में श्री राम राय कमलेश ने अपनी पर्यावरण रक्षा संबंधी कविता. वृक्ष सभी का जीवन दाता नर उसको है आज मिटाता. का पाठ किया