गाजीपुर:तहसील क्षेत्र के ग्राम करैला (सहेड़ी) गाव में स्थापित सेंटर फॉर एक्सीलेंस के सभागार हाल में रविवार को यूथ रुरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के तत्वाधान में युवाओ से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि व फाउण्डेशन का मार्गदर्शक सजंय राय शेरपुरिया ने युवाओ से परिचय कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

श्री शेरपुरिया ने बताया कि ग्रीन गाजीपुर क्लीन गाजीपुर के तहत एक अगस्त से पौधारोपण व गंगा प्रदूषण को रोकना एवं रोजगार अभियान का शुभारंभ होगा ।जो जनपद के हर ब्लाकों से संचालित होगा।शहर, कस्बे के अलावा जनपद के हर गावो में पौधरोपण होगा। जिसमें सरकारी विभाग के साथ साथ समाजिक संगठन भी पौधारोपण में भाग लेगे।इसके लिए विधिवत रोड मैप तैयार कर लिया।इस मौके पर युवाओ ने अपने सुझाव साक्षा किया।संवाद कार्यक्रम में जनपद के हर ब्लाक से दो दो युवाओ को फाउंडेशन से जोड़ा गया।इसके पूर्व सेंटर फॉर एक्सीलेंस परिसर में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया।श्री शेरपुरिया ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह एक पौधा अवश्य लगाए जिससे कि पर्यावरण दूषित होने से बचे और शुद्ध वातावरण में रह सकें। वृक्ष ऑक्सीजन देकर प्राणियों के प्राणों की रक्षा करते हैं।
