योगी आदित्यनाथ एवं विचार दर्शन “ पुस्तक एक बेहतरीन संकलन- मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ एवं विचार दर्शन पुस्तक के लेखक श्री राधे कृष्ण और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने शनिवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकार कर उन्हें पुस्तक की प्रति भेंट की।
यूपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने पुस्तक के कुछ अंश पढ़कर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को सुनाए।

श्री दुर्गेश उपाध्याय ग़ाज़ीपुर जनपद के ही शेरपुर कलाँ के निवासी हैं और वर्तमान में बतौर मीडिया सलाहकार,यूपीडा, उत्तर प्रदेश के रूप में कार्य कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री जी ने पुस्तक की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन संकलन है। इसका प्रचार प्रसार व्यापक स्तर पर सुनिश्चित होना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लेखक राधे कृष्ण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक को मूर्त रूप देने में लेखक ने सराहनीय प्रयास किया है। इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के अलग-अलग विषयो पर अलग-अलग काल खण्ड में दिए गए 35 उत्कृष्ट भाषण शामिल हैं। पुस्तक में मुख्यमंत्री जी का जीवन परिचय विस्तार से दिया गया है। पुस्तक के सभी भाषण समसामयिक और ज्वलंत मुद्दों पर आधारित हैं।
पुस्तक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले भाषण का शीर्षक ”मैं योगी हूँ, सेवा हमारा धर्म है। इस भाषण को आप पढ़कर समझ जाएंगे कि उनके जीवन का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। जब भी और जहां भी उन्हें सेवा का मौका मिला, उन्होंने आगे बढ़कर लोगों की सेवा की। अब जबकि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं तो सदैव वह उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हितों के लिए चिंतित रहते हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, ओएसडी सूचना डा. रहीस सिंह भी मौजूद रहे..