मुहम्मदाबाद शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गाव के पचासी मौजा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश राय का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय शेरपुर प्रथम परिसर में सोमवार को किया गया।जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र व रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक गणेश राय ने कहा कि पूरी सेवाकाल में शिक्षक साथियों के अलावा छात्रों और समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला,जिसे भुलाया नहीं जा सकता।हेमनाथ राय ने कहा कि गणेश राय एक मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी सर्विस में पूरी निष्ठा और ईमानदारी का प्रदर्शन किया है। अखिलेश राय ने कहा कि शिक्षक और कलमकार कभी रिटायर नहीं होते, बल्कि उनके बढ़ते अनुभव का लाभ सभी को मिलता है।प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि अध्यापक राष्ट्र निर्माता होता है और हमें उनके सम्मान करने में समाज को फायदा मिलता है।

कृष्ण मुरारी राय ने कहा कि शिक्षा जगत में गणेश राय की एक विशेष पहचान है।उनका क्रियाकलाप बच्चों एवं शिक्षकों को चिरस्मरणीय रहेगा।वही शिक्षक सजंय राय व शिक्षिका डिम्पल राय ने अपनी गीतों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।इसके पूर्व विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रवज्जलित कर किया।ततपश्चात मंचासीन शिक्षक एवं परिषदीय विद्यालयो के शिक्षकों की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को माल्यार्पण किया गया। मुख्यअतिथि श्री राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्त तक बेदाग सेवा किए जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।साथ ही साथ प्रधानाध्यापक की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।आगे कहा कि गाव से सुदूर लगभग 3 किमी स्थित प्राथमिक विद्यालय पचासी मौजा में शिक्षक कच्चे मार्ग से विद्यालय में पढ़ाने जाते है । जल्दी ही प्रधानाध्यापक के सम्मान में पक्का करने का आश्वासन दिया।इस अनोखा उपहार की चर्चा ग्रामीणों में दिनभर होती रही।कार्यक्रम का अध्यक्षता रामजी राय व संचालन बालाजी राय ने किया।इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय,अनिल राय, मनीष राय, सुरेश राय,पंकज राय,आशीष राय,शशिकांत यादव,अमित राय, जितेश राय, शशिधर राय,कृष्णमुरारी राय,डॉoसंतोष राय, अनिल पाण्डेय, कमलेश राय, देवेंद्र भास्कर, प्रियंका राय, पूजा राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
