कांग्रेस नेताओं द्रारा जय भारत महासम्पर्क अभियान के दूसरे दिन मुहम्मदाबाद विधानसभा में चलाया गया

मुहम्मदाबाद:अखिल भातीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवम प्रदेश अध्यक्ष  अजय लल्लू द्रारा चलाया जा रहा जय भारत महासम्पर्क अभियान के दूसरे दिन मुहम्मदाबाद विधानसभा के भांवरकोल ब्लॉक के न्यायपंचायत शेरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व0 राजीव गांधी की याद में सवेरे शहीद स्थल पर साफ सफाई की गई ।दोपहर में सभी शहीदों के घर जाकर उनके परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवम आशा कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यकर्ता गांव में घर घर जाकर ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए।ज्यादा लोंगों ने वर्तमान सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना की,नवजवानों ने बेरिजगारी की समस्या बताई वही महिलाओ ने बदती गैस सिलिंडर की महंगाई से चित्त ब्यक्त की।बाद में हुए भारी कटान एवम बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान के बारे में बताया।कार्य क्रम में डॉ अरविन्द किशोर राय , सीता राम राय स्वदेश राय, पप्पू राय पारस नाथ राय झुन्ना राय  रविन्द्र राय ,जिला पंचायत प्रतिनिधि  चंदन राय श्री लल्लन तिवारी , विनोद राय  अमिताभ राय क्रांति राय , नारायण उपाध्यय आदि लोग थे।