प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने खेली होली,उड़ाए अबीर गुलाल

गाजीपुर (मुहम्मदाबाद)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालूपुर खास के शिक्षकों ने बच्चों के संग होली खेली और बच्चों को आंखों की सुरक्षा के साथ प्रेम-सौहार्द के होली मनाने के लिए कहा। लालूपुर खास प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय के नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं के साथ रंग और गुलाल की होली खेली गई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक मनीष कुमार राय ने बच्चों को केमिकल रंग से अपनी आंखों का ध्यान रखने की हिदायत त्योहार मनाने की हिदायत दी।इस मौके पर विकास सिंह रसोइया गीता देवी,गुजरिया देवी सहित बच्चों उपस्थित थे।