आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही ने मनाया विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस

भांवरकोल: क्षेत्र के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में शनिवार को विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बच्चों के द्वारा स्कूल प्रांगण में पेड़ पौधा लगाए गए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए रैली निकाला गयी। पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली गयी। स्कूल के छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा अभियान चलाकर अहम भूमिका का निर्वाह किया।
इस मौके पर छात्रों द्वारा ग्रामीणों के बीच पौधा भी वितरण किया। और पेड़ पौधा को संरक्षित करने का तौर तरीके व साथ ही पौधों के लाभ बारे में विस्तार से बताया।

ऐसे कार्यक्रम से ग्रामीणो में काफी हर्ष व्याप्त था। और पर्यावरण जागरूकता अभियान को ग्रामीणों ने विद्यालय का सराहना करते हुए आभार प्रगट किया। इस मौके पर प्रबन्धक इन्द्रसेन राय ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सबको प्रयास करने होगें। पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना होगा। ऐसा नही होना चाहिए कि पौधारोपण करने के बाद देखभाल करना भूल जाए। समाज पर्यावरण सरंक्षण के प्रति गम्भीर नही है। इसका नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लगातार अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिसकी शुरुआत हमे अपने घर या फिर प्रतिष्ठान से करनी होगी।


प्रधानाचार्य विनय कुमार ने कहा कि पड़े पौधो की कमी के कारण ही प्राकृतिक आपदा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अतः हम सबको पौधे लगाने के लिए संकल्पित होना चाहिए। इस मौके पर भानुप्रताप राय, ज्योति शर्मा,अमित पांडेय, सागर, तरनुम ,शबाना, पूनम सहित अन्य लोग शामिल रहे।