करंट की चपेट में आने से युवक और गाय की मौत, गाय को बचाते समय हुआ हादसा

भांवरकोल। I थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में गायों को चरा रहे देवेन्द्र यादव 35 बर्ष की बिजली के स्पर्शघात से मौत हो गई।इस घटना में उसकी एक गाय भी  मर गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। हालांकि थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को भरसक मनाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने एसडीएम को मौके पर आने एवं आर्थिक सहायता की घोषणा की मांग पर खडे़ रहे। उनकी मांग थी कि जब तक एसडीएम मौके पर नहीं आएगे। तब तक शव यहां से जाने नहीं देंगे। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष ने एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम मीटिंग में होने पर मौके पर नायब तहसीलदार को भेजने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि शेरपुर कला गांव निवासी जियाकू यादव का पुत्र देवेंद्र यादव 35 बर्ष शेरपुर कला गांव के पश्चिम अपने गायों को चराने के लिए ले गया था। इसी बीच आशीष बर्मा के खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में उसकी एक गाय आ गयी।उसे बिजली से छुडा़ने के चक्कर में वह लाठी से तार पर प्रहार करते समय वह भी बिजली के करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे एवं गा़मीणों से वार्ताकर शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए  ले गए।