शेरपुर में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

भांवरकोल:शासन के निर्देश पर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु गांव शेरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कार्यो की समीक्षा किये जाने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गई।

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव शेरपुर खुर्द स्थित शहीद संस्मरण इंटर कालेज के प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से गांव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन कराया गया। इसके अलावा अफसरों ने चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।

उपस्थित लोगो को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कई ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि तथा पेंशन की क़िस्त बैंक खाते में न आने की बात कही। और आवास, शौचालय , बिजली की जर्जर तार , आंगनवाड़ी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता , सड़क आदि से सम्बंधित मामले आए। कुछ समस्याओं का समाधान त्वरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव सूर्यभान राय ने किया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत नर्देश्वर तिवारी,लेखपाल प्रशांत सिंह, समाज कल्याण , सहकारिता ,आईoएसoवी विभाग के अधिकारी सहित ओमप्रकाश राय , राकेश राय ,छोटन राय, ज्ञानेंद्र राय, उपेंद्र राय, सजंय राय, लवकुश यादव, आशुतोष राय , बबलू राय , उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।