भांवरकोल ।आजादी के अमृत महोत्सव अभियान प्राथमिक विद्यालय पलिया बुजुर्ग के बच्चों द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर प्रभात फेरी का शुभारंभ प्राचार्या सुबोध कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते व आजादी के नारे लगाते हुए पलिया बुजुर्ग गांव की गलियों से गुजरते हुए ग्रामवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बबलू कुमार यादव, सुनील राय, अब्दुल्लाह अंसारी, संजीव कुमार उपाध्याय, विजय वर्मा,सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित रहे।
