किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना स्वतंत्रता दिवस

भांवरकोल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द के प्रागण मे छात्र-छात्राओं द्बारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, भाषण एवं नाटक कविता द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया तथा उपस्थित लोगो का मनमोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की गई।उसके बाद अतिथियों के सम्मान मे स्वागत गीतप्रस्तुत किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात भारत मां के चित्र पर दीपप्रज्वलन तथा पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि देश युवाओं का देश है। बस युवाओ को सही दिशा देने की जरूरत है। सभी नागरिक को अपने दायित्व का ईमानदारी निष्ठा के साथ निर्वहन करे। यही देश की सच्ची सेवा होगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद छात्र-छात्राओ मे मिष्ठान वितरण किया गया।

 

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू , सचिव सूर्यभान राय,विधासागर गिरि, राजेश राय बागी, आशीष राय सिंटू,लल्लन यादव, हरेंद्र यादव, अंशु राय, जनमेजय वर्मा, जुलुम खरवार, लल्लन राय, ओमप्रकाश राय, मिथलेश राय , नित्यानंद मिश्रा, सुरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।