पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज शेरपुर कला में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

भांवरकोल : क्षेत्र के पशुपतिनाथ राय इंटर कालेज शेरपुर कला में धूमधाम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर झंडारोहण मुख्य अतिथि डॉ0 प्रफुलचन्द्र राय व प्रबन्धक अजयशंकर राय ने किया।

उसके बाद राष्ट्रीय गान से आरम्भ होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अत्यंत मनभावन लड़ी के रूप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें नर्सरी कक्षा से लेकर उच्च स्तर तक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर कर आजादी के महोत्सव में हिस्सा लिया। विधार्थियों ने मंचासीन एवं दर्शको का मन मोह लिया।और लोगो ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। जिसमे नृत्य ,नाटक, कला,देश पर मर मिटने की भावनाएं नाटक आदि प्रस्तुत किए गए ।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि डॉ0 प्रफुल्लचन्द्र राय ने कहा कि भारत के सँघर्ष काल से उत्कर्ष काल तक भारतीयों के त्याग और बलिदान की सराहना करते हुए नई पीढ़ी से भारतीय आदर्शो का अनुसरण करते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर  अतिथियों  ,  कलाकारों, समाजसेवियों  व पत्रकारो  को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम आए हुए आंगतुकों के प्रति आभार प्रबन्धक अजयशंकर राय ने प्रगट किया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता सच्चितानंद राय व संचालन राहुल राय ने किया।इस मौके पर विजयशंकर राय, जयशंकर राय ,पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरि, चौधरी दिनेश चंद्र राय, अनूप यादव, आयुष राय, विभा राय आदि लोग मौजूद रहे।