चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

मुहम्मदाबाद: “भरा नही जो भावो से बहती जिसमे रसधार नही, हृदय नही वह पत्थर है जिसमे स्वदेश से प्यार नही।” इन्ही भावनाओं को संजोए हुए।चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय के कमलो द्वारा ध्वजारोहण किया गया।शहीदो को नमन कर श्रदांजलि अर्पित की।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों अत्यंत मनभावन देशभक्ति गीतो से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमे नर्सरी कक्षा से लेकर उच्च स्तर तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा कर आजादी के महोत्सव में हिस्सा लिया।

प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने वर्तमान समय मे आजादी का सही अर्थ समझने एव तदअनुरूप व्यवहार करने की बात पर जोर देते हुए विविध दृष्टांतो के माध्यमो से राष्ट्रों सेवा व अपेक्षित समर्पण की बात पर जोर दिया। वही राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं उसके
द्वारा भारतीय विकास के लक्ष्यों के प्राप्ति की बात कही। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने ए मेरे वतन मेरे आबाद रहे तू,कक्षा 6 के बच्चों ने देश रंगीला, कक्षा 7 के बच्चों ने घूमर ,कक्षा 8 के बच्चों ने ऐं रे सुबह दिन ऐ रे,कक्षा 11 की छात्रा स्वेता भोले नाथ के संग की प्रस्तुति की। वही कक्षा 12 के छात्र राहुल ने देश भक्ति भाषण देकर महापुरुषों को याद किया।

इस मौके पर माधव सरकार,अरविन्द राय, सईदा हसन, दीपमाला सरकार, आशुतोष राय, यूसुफ ,पंचम राय, झुल्लन सिंह यादव, अजीत मौर्य,संजय कुशवाहा, रामचंद्र ,गुलशन अब्बास,राजेश सिंह,अंजिलेश राय, शिवम यादव, अनुभव शर्मा, संजू गुप्ता, नैनिका गुप्ता, ज्योति तिवारी, प्रिया गुप्ता, तरानुम,सोनाली पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।