मुहम्मदाबाद: भारतीय जीवन बीमा निगम यूसुफपुर के बाहर ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन ब्रांच काउंसिल यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के तत्वाधान में अभिकर्ताओं ने 1 अक्टूबर सन 2024 को आईआरडीए और निगम के उच्च प्रबंधन द्वारा किए गए बदलाव के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया सभा को संबोधित करते हुए संगठन के संयुक्त मंत्री प्रमोद कुमार राय ने कहा कि इस बदलाव के जरिए उच्च प्रबंधन और आइआरडीए संस्था को अभिकर्ता विहीन बनाना चाहते हैं जिसके क्रम में प्रबंधन द्वारा बीमा धन बढ़ाया गया, अधिकतम उम्र सीमा घटकार 50 वर्ष कर दिया गया, बीमा धारकों के बोनस में कोई वृद्धि नहीं हुई, हम यह लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक इन नए नियमों को रीबैक नहीं कर दिया जाता। पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने और उसकी लड़ाई लड़ने की बात कही । संगठन के अध्यक्ष रामजी राय ने अभिकर्ताओं से संगठित रहने की अपील किया और कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम इस तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे ।वरिष्ठ अभिकर्ता लल्लन सिंह यादव ने कहा कि अभिकर्ताओं की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती जीवन बीमा का पहिया जाम करने का काम करेंगे ।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राम जी सिंह , वरिष्ठ अभिकर्ता रामा सिंह यादव, जयप्रकाश सिंह कुशवाहा, द्वारिका सिंह यादव, इकबाल हुसैन, राजीव गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष चौधरी कृष्ण कुमार ,बिरजान्द सिंह कुशवाहा, शिव शंकर बिन्द, आशीष तिवारी, राजीव राय ,हनुमान पासी,आरजू अंचलआदि अभिकर्ता मौजूद रहे सभा की अध्यक्षता बालमुकुंद तिवारी और संचालन प्रमोद कुमार राय ने किया।रामा सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
