आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपुर खुर्द ने मनाया दीपोत्सव

भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल  में दीपावली के पावन अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के सभी छात्र / छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, दीप निर्माण प्रतियोगिता, प्रोजेक्ट, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई तथा आकर्षक दीप पेंटिंग व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मौजूद स्कूल के प्रधानाचार्य अजय पांडेय  ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा और अपने संबोधन में कहा कि यह दीपावली हमे यह सिखाती है कि अहंकार अधर्म और बुराई का अंत निश्चित है और सत्य, धर्म और अच्छाई की हमेशा जीत होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को अधिकतम पहलु से अवश्य जोड़े और दीपों के साथ-साथ खुद को भी रौशन करें।

स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र यादव ने  कहा कि स्वच्छता से जुड़ा यह पर्व अध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में देखा जाता है साथ ही यह हमें सामूहिकता , समर्पण और सहयोग के लिए भी प्रेरित करता है।

उन्होंने दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सचेत किया और कहा कि दीपावली मनाने के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखने की जरूरत है साथी ही विस्फोटक पटाखे से भी परहेज करें ताकि आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे और पर्यावरण भी प्रभावित न हो। इस अवसर पर निदेशक   विशाल राय,वाइस प्रिंसिपल – सुजीत सिंह,कोआर्डिनेट   श्वेता कुशवाहा  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।