सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज गांधीनगर में धूमधाम से मना रंगोली कार्यक्रम

करीमुद्दीनपुर :क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज में दीपोत्सव पर्व हर्ष उल्लास के साथ धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाया गया। इस दौरान छात्रो के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी कक्षा के छात्रो ने भाग लिया।

छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए रंगो के माध्यम से आकर्षक रंगोली सजाकर लोगों का मनमोह लिया।प्रबंधक हिमांशु राय ने कहा कि अंधकार पर प्रकाश की विजय की महत्ता का संदेश देते हुए बच्चों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। जीवन में अज्ञानता को मिटा ज्ञान की ओर सदा आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश व्यक्त करते हुए उत्सव की शुभकामनाएं संप्रेषित की।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)