बलिया:यहा किन्नर रखते हैं छठ का व्रत: संतान व यजमान के सुख-समृद्धि की करते हैं कामना, अद्भुत है ये कहानी

बलिया: किन्नर बड़े ही धूमधाम से पूरे विधि विधान पूर्वक कठिन निर्जला व्रत रखते हुए जनपद के लोगों के शांति सुख समृद्धि एवं निरोग रहने व  संतान प्राप्ति  इसी मनोकामनाओं के साथ आस्था चलगामी व उदयागामी सूर्य को अर्घ देकर प्रार्थना करते हैं। किन्नर समाज के अध्यक्ष माधुरी किन्नर व यूपी यूथ आइकॉन अनुष्का चौबे अन्नू किन्नर ने अपने यजमान के कुशल मंगल एवं उनके सुख समृद्धि के लिए कठिन छठ व्रत शुरू किया गया था।

छठ का व्रत यूं तो हर कोई अपने परिवार की समृद्धि और खुशी के लिए रहता है। लेकिन जनपद के गंगा घाट पर इस व्रत को पूरे रीति रिवाज और परंपरा के साथ पिछले कई वर्षों से रखता आ रहा हैं। यहां की किन्नर नहाय खाय के साथ छठ व्रत करती हैं।

किन्नर अनुष्का चौबे अन्नू ने बताया कि 18 वर्ष पूर्व एकविवाहित महिला ने बताया कि नौ साल शादी को हो गया है मेरा कोई संतान  की प्राप्ति नही  हुआ है। मेरी कोख सुनी है। हम लोगो ने उस महिला को  संतान  की प्राप्ति को लेकर छठ मैया से मन्नत मांगे व व्रत किया। अगले साल उस महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई । तभी से जनपद में किन्नर समुदाय द्वारा छठ पूजा किया जाता है।  छठ  पूजा करने के लिए  यजमानों से ही चंदा इकट्ठा करते हैं और आम महिलाओं की  तरह कठिन निर्जला व्रत रखकर छठ पूजा की जाती हैं। माधुरी किन्नर ने बताया कि वह यजमानों और उनके  संतान प्राप्ति व सलामती, खुशहाली के लिए कठिन व्रत परंपरा को निभा रही हैं।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)